फिरोज़ाबाद: लाइनपार थाना क्षेत्र के रूपसपुर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया शव
थाना लाइनपार क्षेत्र रूपसपुर निवासी 36 वर्षीय सजनेश देवी पत्नी प्रदीप कुमार की सोमवार तड़के सवा तीन बजे करीबन फांसी के फंदे पर लटकने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आई। जहां शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। मामले में थाना प्रभारी लाइनपार ने सीयूजी नंबर पर बताया महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।