अगिआंव: 13 फरवरी से गायब ब्यक्ति का शव आज खनेट व मिश्रवलिया खेत के पास स्थित कुवां में मिला
Agiaon, Bhojpur | Feb 23, 2024 13 फरवरी से गायब एक ब्यक्ति का शव आज खनेट व मिश्रवलिया खेत के पास स्थित कुवां से पवना पुलिस बरामद किया है। मृतक पवना गांव निवासी रघुनंदन पासवान के 40 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में की गई है। पुलिस शव को लेकर आरा पोस्टमार्टम को ले भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि 13 फरवरी को पवना बाजार गए थे लेकिन आज तक नही लौटे थे। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।