बेगूसराय: CPM कार्यकर्ताओं ने हड़ताली चौक पर की धरना-प्रदर्शन, जिले को अकालग्रस्त घोषित करने की मांग
सीपीएम कार्यकर्ताओं ने हड़ताली चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान जिले को अकालग्रस्त घोषित करने की मांग की है. इस मौके पर संबोधित करते हुए सीपीएम नेता ने कहा कि बेगूसराय जिले के आधे प्रखंड सूखाग्रस्त है वहीं आधा प्रखंड बाढ़ ग्रस्त की चपेट में है. यहाँ के किसानों एवं मजदूरों के सामने रोजीरोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है.