बेगूसराय: कचहरी चौक पर निःवस्त्र मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को पुलिस वाले ने पहनाया कपड़े, लोगों ने सामाजिक कार्य का किया सराहना
पुलिस वाले जब ड्यूटी एवं आने कर्तव्य से हटकर सामाजिक काम करती है तो इसकी सराहना अवश्य होनी चाहिए. इसी कड़ी में टाउन थाना में कार्यरत एसआई लाल साहब तिवारी ने कचहरी चौक के समीप एक निवस्त्र मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को न सिर्फ पैंट और टीशर्ट पहनाया बल्कि उसे खाने के लिये बिस्किट और पानी भी दिया. बिस्किट मिलने के बाद उस मानसिक विक्षिप्त के चेहरे पर खुशी दिखी.