बेगूसराय: कारगिल भवन में आगामी दिनकर जयंती सह हिंदी दिवस को लेकर DM की अध्य्क्षता में हुई बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
कारगिल भवन में आगामी दिनकर जयंती सह हिंदी दिवस को लेकर डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा हुई. मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि पूर्व वर्ष की भांति दिनकर जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इसको लेकर संबंधित पदाधिकारी रूपरेखा पहले ही तैयार कर लेंगे.