बेगूसराय: माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रेक्षागृह में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी और मेयर रहे मौजूद
माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम विशिष्ट अतिथि मेयर पिंकी देवी मौजूद थे. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि समाज निर्माण में शिक्षक का बहुत बड़ा योगदान है.