अखिल भारतीय किसान महासभा के आह्वान पर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सोमवार की दोपहर 2 बजे के करीब पीरो प्रखंड कार्यालय परिसर में किसानों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। धरना के माध्यम से किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।