विदिशा जिले के ग्राम जैदपुरा में एक फार्म हाउस में सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया, जिसके बाद रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई।मौके पर पहुंचे फिरोज खान, जो लंबे समय से सांप रेस्क्यू का कार्य कर रहे हैं,उन्होंने ने गुरुवार दोपहर 2 बजे सावधानीपूर्वक कोबरा को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।