रायपुर: रायपुर के राजकीय बालिका विद्यालय का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, छात्राओं ने किया नाम रोशन
रायपुर कस्बे के पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्राचार्य कैलाश दांगी ने मंगलवार को दोपहर एक(1:00) बजे जानकारी देते हुए बताया कि आज घोषित विद्यालय का विज्ञान व कला वर्ग का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।जिसमें विज्ञान वर्ग मे छात्रा अफरोज बी ने 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।