पीलीभीत: सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव में आठ वर्षीय बालक के साथ कुकर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में बालक के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित बालक की मां ने बताया कि उसका आठ वर्षीय पुत्र अचानक दर्द से कराह रहा था। जब उसने बेटे से वजह पूछी तो बालक ने बताया कि दो आरोपियों ने उसे गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। घटना की जानकारी मिलते ही बालक की मां आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंची।