कलेक्टर के.एल.चौहान, परियोजना अधिकारी हरिशंकर चौहान और संयुक्त कलेक्टर टी.आर महेश्वरी नगर पंचायत भटगांव में आयोजित मरार पटेल समाज द्वारा शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए। इस वार्षिक अधिवेशन के 72वां वर्षगाँठ के अवसर पर मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री चौहान और समाज के वक्ताओं ने आरती पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।