बीसलपुर: दूगीपुर बड़गांवा गांव में सर्प के काटने से एक महिला की बिगड़ी हालत अस्पताल में कराया भर्ती
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दूगीपुर बड़गांवा निवासी रामश्री देर रात्रि घर के पीछे शहतूत के पेड़ से पत्ते तोड़ रही थी इसी समय पेड़ पर बैठे एक जहरीले सर्प ने उनके हाथ में काट लिया जिससे महिला की हालत बिगड़ गई परिजन महिला को लेकर वैध के पास गए जहां पर उसने काफी देर तक झाड़ फूंक किया महिला को कुछ फायदा ना होने पर परिजन महिला को लेकर सीएचसी में भर्ती कराया गया है