लैलूंगा वन परिक्षेत्र के हाथी प्रभावित क्षेत्र सहायक वृत्त तोलगे में वन प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के वन अधिकारियों, हाथी ट्रैकर विशेषज्ञों और ग्रामीणों ने हाथी–मानव द्वंद को कम करने के लिए जागरूकता, सूचना तंत्र और संयमित व्यवहार को सबसे प्रभावी उपाय बताया।