झालरापाटन: झालावाड़ जिला प्रशासन ने चंद्रभागा मेले से बलपूर्वक व्यापारियों की दुकानें हटाई
झालरापाटन के चंद्रभागा मेले से प्रशासन ने बलपूर्वक दुकान हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस साल जिला प्रशासन ने 31 दिसंबर को मेला के समापन की घोषणा की थी, लेकिन प्रशासन की घोषणा के बाद भी मेले में व्यापारी अभी तक भी जमे हुए हैं इसलिए शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने मेले में दुकान की हटाने की कार्रवाई शुरू की है।