कुटुंबा प्रखंड में अब तक सरकारी स्तर पर 5592.034 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। अब तक 556 किसानों से धान खरीदा गया है। सबसे अधिक कर्म बसंतपुर पैक्स के द्वारा 55 किसानों से धान खरीदा गया है। इसी प्रकार बलिया और तेलहारा पैक्स में 51 किसानों के द्वारा धान की खरीद की गई है। सबसे कम पिपरा बगाही में 12 और वर्मा पैक्स में 14 किसानों से धान की खरीद हुई है।