चंदेरी: ग्राम सारस खेड़ी निवासी 28 वर्षीय विवाहित महिला चंदेरी बस स्टैंड से लापता, पुलिस कर रही तलाश
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सारस खेड़ी ने बताया की 27 मार्च की दोपहर कारीबन 3:15 बजे मेरी पत्नी उम्र 28 वर्ष चंदेरी बस स्टैंड से लापता हो गई जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली। चंदेरी पुलिस ने फरियादी के कहे अनुसार ममला दर्ज कर लिया है और गुमशुदा की तलाश शुरू कर दी है।