बिहिया: देशी कट्टा व गोली के साथ स्कूटी सवार तीन युवक गिरफ्तार
Behea, Bhojpur | Aug 20, 2024 देशी कट्टा व गोली के साथ स्कूटी सवार तीन युवक गिरफ्तार बिहिया. बिहिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर शाम तेघरा गांव मोड़ के समीप से किसी वारदात की फिराक में लगे स्कूटी पर सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया. युवकों की तलाशी लिये जाने के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।