कचनार थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए करीला रोड से राजपुर की ओर जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 7 पेटियों से 350 क्वार्टर देशी मंदिरा मसाला शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 72 हजार रुपये बताई गई है। आरोपियों के पास से बिना नंबर की काली प्लेटिना मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।