विदिशा नगर: कलेक्ट्रेट में पटवारी भर्ती के लिए दस्तावेजों की जांच का काम हुआ शुरू, 113 पास हुए अभ्यर्थियों के भर्ती प्रक्रिया होगी
पटवारी भर्ती परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की सत्यापन की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर में प्रारंभ की गई है। कुल 113 पास हुए अभ्यर्थियों के दस्तावेज चार अलग-अलग दल द्वारा जांचे जा रहे हैं। प्रत्येक दल का नेतृत्व तहसीलदार स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव खुद इस पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखे हुए हैं।