गोण्डा जिले के रुपईडीह ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार 2 बजे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष कुसुम तिवारी के नेतृत्व में कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रभारी बीडीओ/एडीओ आईएसबी विष्णु कुमार प्रजापति को सौंपा।