कहरा: बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया रेलवे ढाला पर बाइक सवार अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
Kahara, Saharsa | Aug 10, 2025 घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया रेलवे ढाला के पास का है। जहां मधेपुरा जिला के घैलाढ़ से सहरसा जा रहे शिक्षक विनोद मंडल को दो बाइक सवार अपराधियों ने छिनतई के दौरान विरोध करने पर गोली मारकर फरार हो गया। वहीं जख़्मी शिक्षक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिसका चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।