चित्तौड़गढ़: MPPG कॉलेज में खेलो इंडिया राज्य स्तरीय बॉक्सिंग लीग प्रतियोगिता का आयोजन
आज महाराणा प्रताप कॉलेज खेल परिसर में आयोजित खेलो इंडिया राज्य स्तरीय बॉक्सिंग लीग में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या रहे मौजूद। ऐसे आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में इस तरह के खेल आयोजन नई खेल संस्कृति को जन्म देंगे।