प्रयागराज: माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में करोड़ों श्रद्धालुओं पर की गई पुष्प वर्षा
महाकुंभ मेला क्षेत्र में आज बुधवार को माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र गंगा की धारा में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे हैं,जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हर प्रमुख स्नान पर्वों पर पूज्य साधु संतों तथा श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जाएगी, आज बुधवार को करोड़ों श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई है।