प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में स्नान करने जाते समय श्रद्धालु गश खाकर जमीन पर गिरे, लोगों ने की मदद
महाकुंभ मेला क्षेत्र में आज बुधवार को माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा की धारा में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे हैं, जबकि प्रयागराज में मौसम लगातार करवट बदल रहा है,सुबह और शाम जहां सर्द हवाएं चल रही हैं,तो वहीं दिन में तेज धूप हो रही है, जबकि आज बुधवार को संगम में स्नान करने जाते समय श्रद्धालु गश खाकर जमीन पर गिर गया।