राजातालाब: मिर्जामुराद में जहरीली गैस से भरे कुएं में गिरी बच्ची, बचाने गए दो लोगों के साथ बच्ची की हुई मौत
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में गुरुवार को घर के बाहर जहरीली गैस से भरे कुएं में एक बच्ची गिर गई।वही बच्ची को बचाने कुएं में गए दो अन्य लोगों के साथ बच्ची की मौत हो गई। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ और स्थानीय लोगो ने शव को कुएं से बाहर निकाला।