राजातालाब: भटके हुए बच्चे की मददगार बनी रोहनिया पुलिस, बेटे को सकुशल देख पिता के छलके आंसू, पुलिस को दिया धन्यवाद
वाराणसी में बुधवार को रोहनिया थाना क्षेत्र की पुलिस को भटक कर रोता हुआ एक 11 वर्षीय बालक मिला। पुलिस ने उसकी मदद कि और उसे उसके परिजनों से मिलवाया। पुलिस के अनुसार जौनपुर से बालक अपने परिवार के साथ कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचा था, जहां से वह भटक कर मोहनसराय पहुंच गया था।