पोलायकलां: श्याम टेलर बने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, अकोदिया बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
श्याम टेलर को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर अकोदिया में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। अकोदिया बस स्टैंड पर शनिवार शाम 7 बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्याम टेलर को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।