कोटड़ी कस्बे के प्रसिद्ध चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में बुधवार को आयोजित फाग महोत्सव के दौरान आधा दर्जन से अधिक महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के सोने की चेन, मंगलसूत्र सहित अन्य आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार फाग महोत्सव में भाग लेने के लिए क्षेत्र भर से हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ और होली के रंग