अंबाह: जयेश्वर महादेव मेला अंतिम दौर में, व्यापारी लौटने लगे, मंगलवार को कॉमेडी नाइट के साथ मेले का समापन होगा
अंबाह में लगने वाला जयेश्वर महादेव मेला अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। मेले में आए कई व्यापारी अपने स्टॉल समेटकर वापस लौटने लगे हैं। रविवार से ही दुकानदारों ने सामान समेटना शुरू कर दिया था और कई व्यापारी अन्य मेलों की ओर रवाना हो गए हैं। मेले में अब कुछ ही दुकानें बची हैं। सोमवार रात कॉमेडी नाइट के आयोजन के साथ मेले का समापन होगा।