कन्नौज: एसपी कार्यालय पर आयोजित जनता दरबार में एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी, निस्तारण हेतु मातहतों को दिए निर्देश
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार के दौरान एसपी अमित कुमार आनंद के द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारी को निस्तारण के निर्देश दिए हैं। जनता दरबार के दौरान 25 से अधिक फरियादी शिकायती पत्र लेकर पहुंचे थे।