प्रधानमंत्री सडक़ योजना के तहत बीते वर्षों में बनी गैरतगंज तहसील क्षेत्र की सडक़ें अब जर्जर स्थिति में हैं। जहां सडक़ों के मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं निभाई गई हैं। जिसके चलते सडक़ों के हालात सुधरे नहीं और आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। तहसील क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक प्रधानमंत्री सडक़ों की हालत इतनी खराब है कि इन पर सफर करना जोखिम भरा हो गया