हुज़ूर: रेल की चेन खींची तो सीधे पहुंचेंगे जेल, भोपाल डिविजन में 7 महीने में 3383 लोगों ने की चेन पुलिंग
Huzur, Bhopal | Aug 17, 2025 अगर आप सोचते हैं कि ट्रेन की अलाम चेन खींचना मामूलीबात है, तो यह आंकड़े आपकी सोच बदल देंगे। भोपालरेल मंडल में केवल जुलाई 2025 तक 3,383 बार अलार्मचेन खींची गई और इनमें से 2,981 मामलों में यात्रियों परकार्रवाई हो चुकी है। कई को जुर्माना भरना पड़ा तो कुछ कोजेल की हवा तक खानी पड़ी। रेलवे ने साफ कर दिया है कि अब इस लापरवाही को बर्दाश्तनहीं किया जाएगा।