ऊना: बरसात से ऊना जिला में लोनिवि को ₹190 करोड़ का नुकसान, अब भी 15 सड़कें बंद, 2023 में हुए नुकसान पर शुरू होगा निर्माण
हिमाचल में बरसात ने इस साल भी भारी तबाही मचाई है। ऊना जिले में लोक निर्माण विभाग को करीब 190 करोड़ का नुकसान हुआ और अब भी 15 सड़कें बंद हैं, जिनमें सबसे ज्यादा प्रभावित बंगाणा मंडल है। विभागीय टीमें लगातार मार्ग खोलने में जुटी हैं। 2023 में हुए नुकसान की भरपाई के लिए 37.23 करोड़ मिले थे, जिनकी निविदाएं जारी हो चुकी हैं और निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।