केतार: केतार में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कई सड़कें बहीं और धान के खेत डूबे
Ketar, Garhwa | Oct 4, 2025 दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से केतार के ढढरा एवं पंडा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे प्रखंड में बाढ़ से हालात उत्पन्न हो गए हैं। इस बाढ़ में ग्रामीणों की धान, मकई अरहर आदि की फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो गई है। शनिवार को अपराह्न करीब 2 बजे थाना पुलिस एवं प्रखंड प्रशासन की ओर से नदी तट का भ्रमणकर लोगों से किनारे जाने से बचने की अपील की गई।