शाजापुर। गुरुवार को शाम 4: देवास–शाजापुर लोकसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र मालवीय ने नव नियुक्त शाजापुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शकील वारसी का कमरदीपुरा स्थित निवास पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भी राजेन्द्र मालवीय का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।