कल्हाबार पंचायत अंतर्गत तेलखारा गांव निवासी पिता गुरूदयाल महतो की कुएं में डूबने से मौत हो गई। जानकारी मंगलवार को अपराह्न करीब 6.30 बजे हुई।पानी निकालने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे कुएं में गिर पड़े।पड़ोसियों के हल्ला मचाने पर परिजन पहुंचे और कड़ी मशक्कत से शव बाहर निकाला।उन्हें डुमरी रेफरल अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।