टीकमगढ़ के प्रसिद्ध सिद्धांत कुंडेश्वर में गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं का जल सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों भक्तों ने शुभ मुहूर्त में नदी में स्नान कर भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक किया और पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन भी किया गया।