भंडरा: भंडरा प्रखंड मुख्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए पेसा अधिनियम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
लोहरदगा जिला के भंडरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार शाम 3:15 बजे दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों और पारंपरिक नेताओं को पेसा अधिनियम 1996 के अंतर्गत ग्राम सभा के अधिकारों और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित किया गया था।