बैतूल नगर: बैतूल गंज में गूंजा जय महावीर! भगवान महावीर जयंती भव्य शोभायात्रा के साथ मनाई गई
बैतूल गंज में आज भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह ठीक 9 बजे श्री शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर से भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा के पश्चात मंदिर परिसर में विधि-विधान से अभिषेक और पूजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन भी उपस्थित रहे