कोल: International Day of Sign Language 2025 पर पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को मूक बधिरों से जानकारी दी गई
Koil, Aligarh | Sep 22, 2025 आपको बता दे अलीगढ़ पुलिस लाइन के नवीन सभागार में International Day of Sign Language के अवसर पर एक महत्वपूर्ण आयोजन हुआ। यहाँ पुलिस कर्मियों को मूक बधिरों से संबंधित सांकेतिक भाषा का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर्जना सिंह*, क्षेत्राधिकारी कार्यालय अलीगढ़, और लगभग *90 पुलिस अधिकारी वं कर्मचारी* शामिल हुए।