उदयपुर जिले के भटेवर में बुधवार रात्रि 8 बजे सर्पमित्र ने नेशनल हाइवे के पास खेतो मेसे 8 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने एक दिन पूर्व नेशनल हाइवे की सर्विस लेन पर एक 8 फीट लंबे अजगर को विचरण करते हुए देखा। यह अजगर हाइवे की सर्विस लेन से पास स्थित खेतो में घुस गया। जिससे खेतो में काम करने वाले ग्रामीणों में दहशत छा गई।