रॉबर्ट्सगंज: पुलिस लाइन चुर्क में एडिशनल एसपी ने सेवानिवृत होने वाले सात पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई
पुलिस लाइन में एडिशनल एसपी कालू सिंह ने सेवानिवृत होने वाले सात पुलिसकर्मियों को विदाई दी। बता दें कि सोनभद्र जनपद में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और लगन से काम करते हुए अपनी सेवा अवधि पूरी करने वाले सात पुलिसकर्मियों उप निरीक्षक, कृपाशंकर सिंह,अशोक कुमार,लाल जी, उप निरीक्षक रेडियो मो मुस्लिम, हेड कांस्टेबल लल्लन सिंह,ओमनाथ राय,और आरक्षी सर्वजीत पांडे को विदाई दी