बीसलपुर: नगर के ईदगाह चौराहे पर बाइक से गिरकर महिला हुई घायल अस्पताल में भर्ती।
जनपद पीलीभीत क्षेत्र के पकड़िया नोगमा निवासी महिला कमला देवी पत्नी वीरपाल बाइक पर सवार होकर बीसलपुर से बरेली किसी कार्य से जा रही थी वह जैसे ही बीसलपुर नगर में स्थित ईदगाह चौराहे पर पहुंचे वैसे ही रोड पर गड्ढे होने के कारण वह बाइक से गिरकर घायल हो गई घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा घायल का इलाज किया गया ।