बीसलपुर: बीसलपुर में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद चिकित्सालय किया सील।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पोर्टल पर फर्जी चिकित्सालय चलाकर महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे चिकित्सकों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग शिकायतकर्ता द्वारा उठाए जाने के बाद सीएमओ के निर्देश पर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में सी एच सी के अधीक्षक ने टीम के साथ छापा मारकर चिकित्सालय के ओ टी को सील कर दिया इस दौरान चिकित्सालय के कई कर्मचारी अपने घरों को सरक लिए।