पुखरायां कस्बे के आरएसजीयू इंटर कालेज मैदान में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखंड मालसा, अमरौद्या, सरवनखेड़ा व नगर पालिका पुखरायां के 65 जोड़ों का विधि विधान से विवाह संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने शनिवार शाम करीब 4 बजे वर वधू को आशीर्वाद व उपहार प्रदान किए।