लाडपुरा: शहर के 4 स्थानों पर लग रहे स्काउट गाइड शिविर में समर कैंप में सीख रहे नेतृत्व क्षमता के साथ सामाजिक कौशल की बारीकियां
Ladpura, Kota | Jun 10, 2025 राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के तत्वावधान में शहर के 4 स्थानों पर ग्रीष्मकालीन कौशल विकास प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जहां 448 शिविरार्थी नेतृत्व क्षमता के साथ सामाजिक कौशल की बारीकियां सीख रहे हैं। आत्मरक्षा, स्वावलंबन, स्वानुशासन, नेतृत्व क्षमता की बारीकियां समझ रहे हैं। स्थानीय संघ सचिव प्रकाश जायसवाल ने मंगल