पूर्वी उत्तर प्रदेश के रेल नेटवर्क को मजबूती देने की दिशा में एक और अहम कदम सामने आया है।पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत भटनी–औंड़िहार रेलखंड के दुल्लहपुर–मऊ 21 किलोमीटर खंड पर दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। आज इस रेलखंड का रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर-पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना द्वारा गहन निरीक्षण किया गया।