भटवाड़ी: भटवाड़ी के बयाणा गांव में धूमधाम से मनाया बाणेश्वर महादेव का मेला, ग्रामीणों ने मांगा सुख समृद्धि का आशीर्वाद
बयाणा गांव में भगवान बाणेश्वर महादेव का मेला दूसरे दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने आराध्य देवता बाणेश्वर और नाग देवता की डोली के साथ पारंपरिक परिधान में जमकर रासों नृत्य कर गांव की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। यहां बयाणा गांव के आराध्य देवता नाग और ग्रामीणों ने भगवान बाणेश्वर महादेव की डोली का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।