कृषि विज्ञान केंद्र राजगढ़ में शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे करीब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त डालने के विषय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, कृषि विभाग के अधिकारी और कृषक मौजूद रहे। इस दौरान कृषकों को कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इसके साथ खेती किसानी की जानकारी दी गई।