कांकेर: ग्राम चांवड़ी में अनियंत्रित होकर घर में घुसा ट्रक, चालक को सुरक्षित निकाला गया बाहर
Kanker, Kanker | Nov 17, 2024 आज 17 नवंबर रविवार को सुबह 6 बजे चारामा के समीप ग्राम चांवड़ी में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर पर जा घुसा। ट्रक भानुप्रतापपुर से चारामा की ओर जा रही थी तभी सामने से आ रही ट्रक के लहराने से ये हादसा हुआ। घटना के बाद मकान का स्टोर रूम वाला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रक के केबिन में चालक में फंसा हुआ था।